http://www.jagran.com/haryana/jind-9378417.html
वैदिक शिक्षा न होने से संसार दुखी : आचार्य अशोकपाल
Updated on: Sun, 17 Jun 2012 08:25 PM (IST)
Google +
ShareThis
जागरण संवाद केंद्र, जींद :
आचार्य अशोकपाल ने कहा कि वैदिक शिक्षा के अभाव में सारा संसार दुखी है। ये शिक्षा न केवल मनुष्य मात्र बल्कि प्राणी मात्र का कल्याण करने वाली है। आचार्य अशोकपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में दो दिवसीय आर्य सत्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैदिक सिद्धातों को अपना कर ही हमने सारे संसार पर लाखों वर्ष तक राज किया।
वैदिक शिक्षा व सिद्धात के अभाव में हजारों गुरु बहका कर भोली भाली जनता को ठग रहे है। गुलामी काल में जो सिद्धात तथाकथित गुरुओं के द्वारा दिए गए, जिसने लोगों को और भी दिशाहीन तथा बुद्धिहीन बना दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे संतोष का पाठ पढ़ाकर अर्थहीन कर दिया गया। जबकि धर्म ही सुख का मूल है। वेदों में पुरुषार्थ का बड़ा महत्व दिखाया गया है, आलसी का नहीं। इस अवसर पर भारी संख्या में नवयुवकों को यज्ञोपवित देकर राष्ट्ररक्षा का संकल्प करवाया गया।